{"_id":"66244d5c39e82b445f0edef7","slug":"woman-swallows-poison-after-quarrel-with-husband-serious-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-110862-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पति से झगड़े के बाद महिला ने निगला जहर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पति से झगड़े के बाद महिला ने निगला जहर, गंभीर
Sun, 21 Apr 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
पति से झगड़े के बाद महिला ने निगला जहर, गंभीर
-- सरायअकिल के पुरखास गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल के पुरखास गांव में शनिवार शाम पति से झगड़े के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
करारी खास के रहने वाले मोहर्रम अली ने अपनी बेटी सगुप्ता परवीन का निकाह पुरखास गांव के मनीम अहमद के साथ नौ साल पहले किया था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। मोहर्रम अली ने बताया कि उसके दामाद का गांव की किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, इसी के चलते आए दिन बेटी और दामाद में झगड़ा होता रहता है। शनिवार शाम पांच बजे भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद बेटी सगुप्ता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना के बाद वह बेटी के ससुराल पहुंचे और सगुप्ता को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है, फिर भी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
दहेज के खातिर पत्नी को तलाक देकर घर से भगाया
पश्चिमशरीरा। दहेज की मांग को लेकर एक युवक ने अपनी पत्नी को निकाह के नौ साल बाद तलाक देकर घर से भगा दिया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली के गोराजू गांव के रसीद अली ने बताया कि दो साल पहले शबानाज उर्फ साइका फात्मा का निकाह गांव के मोबिन अली के साथ किया था। दान-दहेज के साथ ही दस लाख रुपये कीमती एक मकान भी बनवा कर दिया। इसके बाद भी दामाद ने मायके से तीन लाख नकदी के साथ ही बाइक व सोने की जंजीर लाने की जिद करने लगा। आरोप है कि असमर्थता जाहिर करने पर दामाद ने परिजनों के साथ मिल बेटी को पीटते हुए तलाक- तलाक- तलाक कहकर घर से निकाल दिया। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर, बात नही बन सकी। शनिवार को पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
मेड़ काटने का उलाहना देने पर महिला को दी धमकी
चायल। चरवा कोतवाली के पिपरी गांव की सीतापति पत्नी राम जनक ने बताया कि शनिवार को एक दबंग ने उसके खेत की मेड़ को काटकर अपने खेत में मिला लिया। इसकी जानकारी होने पर वह युवक के घर उलाहना देने गई थी। आरोप है इसी बात को लेकर वह अपनी पत्नी और पुत्रियों के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उन्होंने महिला को मारपीट की धमकी दी। पीड़ित महिला ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। संवाद