फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman set fire to death by pouring kerosene on herself, death

खुद पर मिट्टी का तेल डालकर महिला ने लगाई आग, मौत

Sun, 16 May 2021 11:04 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Woman set fire to death by pouring kerosene on herself, death
पिपरी कोतवाली के अकबरपुर गांव में शनिवार सुबह एक महिला ने घर के अंदर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए महिला को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का बहू से विवाद होने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

अकबरपुर निवासी बनवारी लाल की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी बिल्लो देवी अपने तीन बेटोें मोतीलाल, गेंदा लाल और प्रकाश के साथ रहती थी।
बड़ा बेटा मोती लाल सऊदी अरब में रहता है। दो अन्य बेटे गेंदालाल और प्रकाश के अनुसार मोतीलाल की पत्नी और उनकी मां बिल्लो देवी के बीच आए दिन घर, मकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर झगड़ा होता रहता था। शनिवार की सुबह भी किसी बात को लेकर सास-बहू के बीच विवाद हुआ था। रोज-रोज के झगड़े से क्षुब्ध होकर बिल्लो देवी ने खुद को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली।
विज्ञापन

कमरे के अंदर से उठ रहे धुएं के गुबार और आग की लपटें देख हड़कंप मच गया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला तो सभी की चीखें निकल गई। आग की लपटों से घिरी बिल्लो देवी तड़प रही थी। किसी तरह आग की लपटों से बचाकर गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed