फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman's death by upsetting ape

अप्पे पलटने से महिला की मौत

Wed, 24 Jul 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Woman's death by upsetting ape
अप्पे पलटने से महिला की मौत
विज्ञापन

- मनौरी एयरफोर्स में तैनात कापुल की पत्नी थी मृतका, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मंदर मोड़ चौराहे के समीप मंगलवार सुबह सवारियों से भरी एक अप्पे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसपर एक महिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

गाजीपुर जनपद के सैदपुर कस्बा निवासी शिव नारायण प्रजापति एयरफोर्स मनौरी में तैनात हैं। मंगलवार सुबह उनकी पत्नी शिल्पी प्रजापति (24) अप्पे पर सवार होकर प्रयागराज कोचिंग पढ़ने जा रही थी। मंदर मोड़ चौराहे के समीप अचानक सामने आए किसी मवेशी को बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और अप्पे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में शिल्पी गंभीर रूप से घायल हुई। जबकि बाकी लोगों को मामूली चोट लगी। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से शिल्पी को एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका शिल्पी पीसीएस की तैयारी के लिए प्रयागराज में कोचिंग पढ़ने जाया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed