फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman's condition deteriorated after sterilization, hospital seizes

नसबंदी के बाद बिगड़ी महिला की हालत, अस्पताल सीज

Thu, 30 Sep 2021 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman's condition deteriorated after sterilization, hospital seizes
नसबंदी के बाद बिगड़ी महिला की हालत, अस्पताल सीज
विज्ञापन

चायल। तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में नसबंदी कराने के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए आरोपी संचालक पीड़िता को तीन दिन तक टरकाया। इससे नाराज परिजनों ने बुधवार को अस्पताल का घेराव करते हुए सीएमओ से शिकायत की। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया। साथ ही आरोपी संचालक के खिलाफ एफआईआर के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी।
पिपरी कोतवाली के कुंदनापुर निवासी जानकी देवी पत्नी दिनेश कुमार शुक्रवार को नसबंदी कराने के लिए तिल्हापुर मोड़ बाजार में संचालित एक निजी अस्पताल गई थी। आरोप है कि वहां पर मौजूद लोगों ने शनिवार को नसबंदी का ऑपरेशन किया। आरोप है कि डॉक्टरों द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण खून अधिक निकल जाने से महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने जब संचालक से शिकायत की तो इलाज के लिए उसे तीन दिनों तक टरकाया गया। इससे नाराज परिजन और रिश्तेदारों ने बुधवार को अस्पताल का घेराव किया। आरोप है कि अस्पताल में लोगों के पहुंचने पर आरोपी संचालक ने पीड़ित महिला के परिजनों को धमकी दी। इसकी शिकायत महिला के परिजनों ने सीएमओ से कर दी। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने अस्पताल को सीज कर दिया। संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर पिपरी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

----
प्रसूता ने भी दर्ज कराया बयान
चायल। दोपहर बाद तिल्हापुर मोड़ स्थित अस्पताल पर जांच के लिए पहुंचे एसीएमओ हिंद प्रकाश मणि को रतगहा गांव की प्रसूता संगीता देवी ने शिकायत दर्ज कराई और बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसके जन्मे जुड़वा बच्चों में से एक कि मौत हो गई। प्रसव के बाद प्रसूता की हालत खराब देख एसीएमओ ने अस्पताल संचालक को फटकार लगाई। साथ ही संचालक की डिग्रियों की जांच की। इस दौरान यह पाया गया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर के नाम पर अस्पताल चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सरकारी अस्पताल में प्रसव और नसबंदी कराने की सलाह
चायल। तिल्हापुर मोड़ बाजार में अस्पताल की जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ ने लोगों से अपील की कि प्रसव और नसबंदी के लिए अपने पास के सरकारी अस्पताल में ही जाएं। सरकारी अस्पताल में प्रसव और नसबंदी का ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाता है। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed