{"_id":"61784eea06c8aa46ce00a221","slug":"woman-pregnant-after-sterilization-condition-worsens-kaushambi-news-ald3191075172","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला, हालत बिगड़ी
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली मखउपुर निवासी गुड्डू भारती ने बताया कि उसने अपनी पत्नी विसमा की नसबंदी कराने की बात गांव की आशा बहू पूनम देवी से की थी। गुड्डू के मुताबिक आशा बहू ने उनकी पत्नी को नेवादा के सरायअकिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर 12 मार्च को ऑपरेशन कराया।
आरोप है कि उसके बाद से ही विसमा को पेट संबंधित बीमारी शुरू हो गई। जिसके बाद से तीन बार अस्पतालों में इलाज पर काफी रुपये खर्च हुए। अभी भी उसका इलाज तिल्हापुरमोड़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इतना ही नहीं पीड़ित के मुताबिक नसबंदी के बाद भी महिला विसमा गर्भवती हो गई। उसके पेट में सात माह का बच्चा है। पीड़ित का आरोप है कि आशा और डॉक्टरों ने लापरवाही बरती है। जिससे उसकी पत्नी नसबंदी का ऑपरेशन होने के बाद भी गर्भवती और पेट की बीमारी झेल रही है। मंगलवार को पीड़ित पति ने इसकी शिकायत सीओ श्यामकांत से की है। सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
-