फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman jumps to death in front of train with two innocent girls

दो मासूम बच्चियों के साथ महिला ने ट्रेन के सामने लगाई मौत की छलांग

Thu, 31 Dec 2020 08:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Dec 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Woman jumps to death in front of train with two innocent girls
train - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सैनी कोतवाली के धुमाई गांव के समीप बृहस्पतिवार को एक महिला ने अपने दो बच्चियों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। देर शाम तक पुलिस शवों की शिनाख्त कराने में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका है कि महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन


 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे एक 35 वर्षीय महिला अपने साथ चार व  दो साल की दो बच्चियों को लेकर धुमाई गांव की तरफ से रेलवे ट्रैक की तरफ आती देखी गई। वह रेलवे ट्रैक पर तकरीबन पांच सौ मीटर पश्चिम दिशा की ओर गई। इस बीच प्रयागराज की ओर से आ रही ट्रेन को देख महिला दोनों बच्चियों को गोद में लेकर ट्रैक पर कूद गई।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आकर पलक झपकते ही तीनों चीथड़े उड़ गए। खौफनाक मंजर देख आसपास के लोगों की पैरों तले जमीन खिसक गई। भागकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि मां और उसके दोनों मासूम बच्चियों के क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रक पर ही कुछ दूरी तक बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना पर अजुहा चौकी प्रभारी विजय कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खबर फैलते ही आसपास के तमाम ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस की तमाम कोशिश के बावजूद शवों की पहचान नहीं कराई जा सकी। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला हरे रंग की साड़ी पहने हुए थी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैनी कोतवाल पीके सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से आजिज आकर खुदकुशी करने का प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed