फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman jumps from roof fearing monkey attack, dies

Kaushambi News: बंदर के हमले से डर कर छत से कूदी महिला, मौत

Fri, 09 Aug 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps from roof fearing monkey attack, dies
मृतक किरन देवी फाइल फोटो।
स्थानीय कस्बे में बृहस्पतिवार दोपहर बंदर के हमले से खौफजदा महिला दो मंजिला छत से कूद गई। वह कपड़े फैलाने छत पर गई थीं। घटना में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कस्बा निवासी सुरेंद्र केशरवानी की पत्नी किरन देवी (35) बृहस्पतिवार दोपहर छत पर कपड़े फैला रही थीं। इसी दौरान एक बंदर ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। इससे डरीं किरन दो मंजिला छत से आंगन में कूद गईं।

चीख-पुकार सुनकर जुटे परिजनाें ने गंभीर रूप से जख्मी किरन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
किरन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही पीड़ित घर वाले रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

घटना के बाद से मृतका के बेटे यश (7),आयांश(4) और बेटी यश्वी (5) की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed