फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman injured in killer attack dies in hospital

कातिलाना हमले में जख्मी महिला की अस्पताल में मौत

Wed, 16 Jun 2021 01:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in killer attack dies in hospital
कातिलाना हमले में जख्म कोतवाली के जुगराजपुर गांव में रविवार रात कातिलाना हमले में जख्मी हुई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार के लोग उसका प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज करा रहे थे। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जुगराजपुर गांव निवासी छोटेलाल गांव के बाहर स्थित एक नलकूप की रखवाली करता था। रविवार रात वह पत्नी छोटकी के साथ नलकूप में सो रहा था। देर रात गांव के राजुल ने छोटकी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। छोटकी की चीख पर नींद से जगे छोटेलाल ने बीचबचाव किया तो आरोपी राजुल ने उसके साथ भी हाथापाई की। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी छोटेलाल ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे गुरौली चौकी प्रभारी नंदू यादव ने छोटकी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार रात छोटकी ने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने नामजद किए गए आरोपी राजुल के घर पर दबिश दी तो उसने अपने परिवार के साथ मिलकर पुलिस पार्टी से हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने किसी तरह राजुल को गिरफ्तार किया। छोटकी की मौत की खबर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed