{"_id":"6159ad8c8ebc3e62494aaf0c","slug":"woman-injured-after-falling-from-bike-hospitalized-kaushambi-news-ald3172897139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
पति के साथ सफर कर रही महिला बाइक से गिरी, घायल
दामाद पर लगाया चेन स्नेचिंग का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के महगांव में रविवार की दोपहर पति के साथ सफर कर रही महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला ने दामाद पर चेन स्नेचिंग कर बाइक से गिराने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई करने के आश्वासन दिया है।
पूरामुफ्ती कोतवाली के बेगमपुर निवासी राम मनोहर ने बेटी संगीता की शादी करीब चार साल पहले कोखराज कोतवाली के रसूलपुर बदले गांव के एक युवक से की थी । शादी के बाद दामाद और बेटी में अनबन होने के कारण रिश्ता टूट गया। बेटी और दामाद अलग-अलग रहते हैं। रविवार को राममनोहर अपनी पत्नी राजकुमारी को लेकर मूरतगंज बाजार गया था। दोपहर के करीब तीन बजे लौटते समय महगांव के पास बाइक पर पीछे बैठी राजकुमारी अचानक बाइक से गिर गई। इससे राजकुमारी घायल हो गईं। उसे पुरामुफ्ती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां होश आने के बाद महिला ने अपने दामाद पर ही चेन स्नेचिंग कर बाइक से गिराने का आरोप लगाया है। मामले में चौकी इंचार्ज महगांव वीर प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। महिला अपने जिस दामाद पर आरोप लगा रही है वह तीन महीने से आंध्र प्रदेश में रह रहा है।