फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   woman hanged in suspicious condition at sirathu are

संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान

Thu, 01 Jul 2021 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
woman hanged in suspicious condition at sirathu are
सिराथू। कोखराज कोतवाली के कशिया पश्चिम गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता का घर के अंदर रस्सी के सहारे फांसी पर शव लटकता मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

कशिया पश्चिम गांव निवासी गब्बर सिंह किसानी करता है। बुधवार की सुबह उसकी पत्नी सुग्गी देवी (32) काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को आशंका हुई। वह लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि सुग्गी का शव रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग खुदकुशी का कारण नहीं बता पा रहे हैं। वहीं, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस बाबत सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नरायण सिंह का कहना है कि विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामूली विवाद में दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा
सिराथू। पइंसा कोतवाली के रामसहाईपुर गांव निवासी मिठाईलाल का बुधवार की सुबह पड़ोसियों से घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर मामूली विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी अपने छह साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे को भी पीटा गया। शोरगुल पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed