फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   woman hanged in goa, she was livig there with her husband

विवाहिता ने गोवा में फांसी लगाकर दी जान

Thu, 26 Nov 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
woman hanged in goa, she was livig there with her husband
पइंसा। पइंसा गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र धर्मराज गोवा में रहकर बढ़ई का काम करता है। तीन साल पहले उसकी शादी सैनी कोतवाली क्षेत्र के बीज का पुरवा गांव निवासी प्रेम कुमार की बेटी रेनू के साथ हुई थी। पिछले साल गांव आया अरुण पत्नी को भी साथ ले गया। अरुण के घरवालों के मुताबिक वह पणजी शहर में किराए का कमरा लेकर रहता था। अरुण ने मंगलवार शाम परिजनों को फोन करके बताया कि वह सब्जी लेने गया था। लौटने के बाद कमरे का दरवाजा काफी देर तक खटखटाता रहा, लेकिन वह नहीं खुला। इस पर मोहल्ले वालों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो रेनू का शरीर फांसी के फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन उसे इलाज के लिए गोवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दो घंटे तक चले इलाज के बाद रेनू की मौत हो गई।
विज्ञापन

सरेराह बाइक सवार से छिनैती
मंझनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी अभिषेक तिवारी ने बुधवार सरेराह 10 हजार रुपये व सोने की चेन छीने जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई नामजद तहरीर में अभिषेक ने बताया कि वह अपनी बाइक से दर्शन करने के लिए मनमऊ गांव स्थित एक देव स्थान जा रहा था। जैसे ही वह भड़ेसर गांव के समीप पहुंचा तभी कुल्हाड़ी लेकर खड़े व्यक्ति ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसके पास रहा 10 हजार रुपया व सोने की चेन छीन कर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
मंझनपुर (संवाद)। पूरामुफ्ती व महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती रमेश पटेल के मुताबिक बुधवार सुबह मुखबिर से पता चला कि बिहका गांव निवासी मासूक अहमद और गोहमलवा गांव का राहुल गांजा की बिक्री करने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से दो किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसी तरह महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने घोघ पुरवा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से छह सौ ग्राम गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed