फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman hanged, charged with murder

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या का आरोप

Thu, 04 Jul 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged, charged with murder
Woman hanged, charged with murder - फोटो : KAUSHAMBI
महिला ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या का आरोप
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग गांव का मामला
मृतका के पिता ने सास-ससुर समेत चार के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
पइंसा। क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग गांव में रहने वाली एक विवाहिता ने बुधवार सुबह फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में ससुर-सास व दो देवरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। विवाहिता की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि उदिहिन बुजुर्ग निवासी अजय कुमार गुप्ता सैनी स्थित एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है। बुधवार सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद वह एजेंसी चला गया। दोपहर को छुट्टी होने के बाद बच्चे घर पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। ऐसे में अनहोनी की आशंका से मौके पर तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो भीतर अजय की पत्नी पूजा (28) की रस्सी के सहारे लटक रही थी। जानकारी होते ही अजय घर पहुंचा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ने के बाद महिला का शव फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ भरवारी कस्बा निवासी मृतका के पिता संतोष गुप्ता का आरोप है कि बंटवारे को लेकर बेटी पूजा से सास, ससुर व देवरों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार को भी विवाद हुआ। इसके बाद चारों ने मिलकर उसकी हत्या करने के बाद लाश फंदे से लटका दिया है। पीड़ित पिता ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दिया है। मामले में पइंसा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed