फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman given a new lease of life after 2.5 kg fibroid is removed from her uterus.

Kaushambi News: गर्भाशय से 2.5 किलो फाइब्रॉइड निकाल महिला को दी नई जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Woman given a new lease of life after 2.5 kg fibroid is removed from her uterus.
महिला के गर्भाशय निकला हुआ 2.5 किलो का फाइब्रॉइड के साथ डॉक्टरों की टीम। स्रोत: डॉक्टर
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी), कौशाम्बी के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने महिला के गर्भाशय से 2.5 किलोग्राम वजन का विशाल फाइब्रॉइड (लियोमायोमा) सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई जिंदगी दी है। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुई इस जटिल सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करीब 32 वर्षीय महिला लंबे समय से पेट में सूजन, अत्यधिक मासिक रक्तस्राव निचले पेट में तेज दर्द, भारीपन और कमजोरी से परेशान थी। एएसएमसी में भर्ती होने के बाद अल्ट्रासाउंड व अन्य चिकित्सकीय जांचों में गर्भाशय में विशाल फाइब्रॉइड होने की पुष्टि हुई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

एक घंटे चली जटिल सर्जरी, ऑपरेशन रहा सफल
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. यासमीन उबैद और डॉ. विशाखा दीक्षित की टीम ने करीब एक घंटे तक चली सफल सर्जरी में 2.5 किलोग्राम का फाइब्रॉइड बाहर निकाल दिया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण ऑपरेशन के दौरान मरीज को दो यूनिट रक्त भी चढ़ाया गया। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक भास्कर, ओटी स्टाफ दीपक समेत पूरी नर्सिंग व पैरामेडिकल टीम ने सराहनीय सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि एएसएमसी में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की बदौलत अब अत्यंत जटिल ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय मरीजों को अब ऐसे उच्चस्तरीय इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों या बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।

चिकित्सकों ने बताया कि गर्भाशय फाइब्रॉइड एक सामान्य गैर-कैंसरकारी ट्यूमर है। समय पर जांच और उपचार न होने पर इसका आकार काफी बढ़ सकता है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि महिलाओं को अत्यधिक रक्तस्राव, लगातार पेट दर्द या पेट में सूजन जैसी समस्या होने पर बिना देरी किए स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed