{"_id":"651c5dce07622a29f600b039","slug":"woman-from-mohammadpur-anetha-village-dies-of-fever-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3776-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मोहम्मदपुर अनेठा गांव की महिला की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मोहम्मदपुर अनेठा गांव की महिला की बुखार से मौत
Wed, 04 Oct 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। डेंगू से बेहाल ब्लॉक क्षेत्र के मोहम्मदपुर अनेठा गांव की रहने वाली एक महिला की बुखार से मौत हो गई। महिला का कई दिन से प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
मोहम्मदपुर अनेठा गांव में अब तक डेंगू के कई मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा बुखार लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि पिछले महीने कई दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव ने पहुंचकर बचाव के उपाय किए, लेकिन बुखार पर अंकुश नहीं लग सका। अब भी कई लोग पीड़ित हैं। इसी बीच बुखार से पीड़ित प्रियंका श्रीवास्तव
पत्नी अतुल श्रीवास्तव की सोमवार को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
अतुल ने बताया कि पत्नी कई दिन से बुखार पीड़ित थी। डेंगू के लक्षण मिलने पर 25 सितंबर को गांव में चिकित्सकों की टीम ने सैंपल लेकर जांच कराई थी, लेकिन इसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। उसी दिन शाम को बुखार और तेज हो गया। प्लेटलेट्स भी कम हो रही थी। पहले सिराथू के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां से जवाब मिलने पर प्रयागराज ले गए थे। फिर भी डॉक्टर जान नहीं बचा सके।
विज्ञापन
इससे पहले गांव की खुशनुमा बानो (45) की मौत हुई थी। परिजनों ने महिला को डेंगू पीड़ित बताया था। डेंगू के बाद बुखार से हुई मौत ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। गांव के अरविंद श्रीवास्तव, राकेश कुमार, रमणेश ने बताया कि कई लोग वायरल और प्लेटलेट्स कम होने की समस्या से जूझ रहे हैं।
प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में महिला की बुखार से मौत की सूचना मिली है। टीम के साथ गांव जाऊंगा। शिविर लगाकर लोगों के सेहत की जांच, बचाव के कार्य कराए जाएंगे।- डाॅ. औचित्य सिंह, अधीक्षक, सीएचसी सिराथू