फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman dies due to wall collapse, two children injured

दीवार ढहने से महिला की मौत, दो बच्चे जख्मी

Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to wall collapse, two children injured
सदर तहसील के उरई अशरफपुर गांव में दीवार ढहने से इसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ दो बच्चे भी जख्मी हो गए। महिला बच्चों के साथ घर के बाहर धूप में बैठी थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

उरई अशरफपुर निवासी रामसुरेमन खेती-किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी चंद्रकली (55) शनिवार दोपहर ठंड के चलते भोला के घर के बाहर धूप में बैठी थी। बगल में ही गांव के रोहित का तीन वर्षीय बेटा कृष्णा व इंद्रसेन का सात वर्षीय बेटा अजय भी बैठा था।
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना है कि इस बीच भोला के घर की जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। इससे तीनों मलबे में दब गए। हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। लहूलुहान हालत में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चंद्रकली की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल की बजाय मंझनपुर के एक निजी अस्पताल लाए। जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed