फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman dies after being crushed by a sand laden dumper, her bike-riding husband dragged for 25 meters

Kaushambi News: सभी केंद्र- बालू लदे डंपर से कुचलकर महिला की मौत, बाइक सवार पति को 25 मीटर तक घसीटा

Tue, 13 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 13 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by a sand laden dumper, her bike-riding husband dragged for 25 meters
सरायअकिल के धारुपुर समीप हादसे के बाद मौके पर खडा डंपर। संवाद
सरायअकिल के धारुपुर व हसनपुर गांव के बीच सोमवार सुबह बालू लदे तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर महिला की मौत हो गई। जबकि, महिला के बाइक सवार पति को डंपर करीब 25 मीटर दूर तक घसीट ले गया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर चालक और खलासी डंपर छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के दुर्गापुुर निवासी शिवलाल सोनकर सुबह 35 वर्षीय पत्नी कलावती के साथ प्रयागराज के इमिलिया गांव मसुरिया माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि धारूपुर-हसनपुर गांव के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे कलावती छिटक कर पहिये के नीचे आ गईं और डंपर के पहिये से कुचलकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि, बाइक सहित पति शिवलाल डंपर के अगले हिस्से में फंस गए। जिसे चालक उन्हें 25 मीटर दूर तक घसीटकर ले गया। ग्रामीणों ने चालक की घेराबंदी की तो वह खलासी संग डंपर छोड़कर खेत के रास्ते बिगहरा गांव की तरफ भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल शिवलाल को सरायअकिल सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना पाकर कलावती और शिवलाल के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डंपर को थाने लाकर सीज कर दिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
----
पुरखास में रिश्तेदार कर रहे थे दंपती का इंतजार
हादसे में घायल शिवलाल की ससुराल पिपरी के गेरिया गांव में है। उनके साले शिवप्रसाद ने बताया कि एक दिन पहले ही सभी लोगों ने फोन पर मसुरिया माता के दर्शन का प्लान बनाया था। इमिलिया जाने के लिए सुबह वह सबसे पहले बाइक से अपने परिवार के साथ पुरखास तिराहा पहुंच गया।
बैरागीपुर गांव से बहनोई शिवलाल की बहन सुनीता भी अपने पति के साथ पुरखास आ गईं। सभी लोग शिवलाल और उसकी पत्नी कलावती का पुरखास तिराहे पर इंतजार कर रहे थे। घर से निकलने से पहले शिवलाल से उसकी फोन पर बातचीत भी हुई थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। फिर वे तो नहीं आए, अनहोनी की खबर आई।

----
गांव में सब्जी बेचता है शिवलाल

दुर्गापुर गांव के प्रधान वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि शिवलाल गांव में सब्जी बेचने का काम करता है और उसकी पत्नी कलावती घर पर ही परचून की दुकान चलाती थीं। उनके दो बेटे शनि (12) और रवि (10) हैं। हादसे के बाद दोनों रोते-बिलखते रहे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने उन्हें किसी तरह संभाला।

सरायअकिल के धारुपुर समीप हादसे के बाद मौके पर खडा डंपर।   संवाद

सरायअकिल के धारुपुर समीप हादसे के बाद मौके पर खडा डंपर। संवाद

सरायअकिल के धारुपुर समीप हादसे के बाद मौके पर खडा डंपर।   संवाद

सरायअकिल के धारुपुर समीप हादसे के बाद मौके पर खडा डंपर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed