फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   woman died in suspence, family memeber raised murder accuse.

संदिग्ध दशा में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 19 May 2019 12:57 AM IST
Kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
woman died in suspence, family memeber raised murder accuse.
कौशाम्बी - फोटो : kaushambi

नगर कोतवाली इलाके के डूंड़ी बाग गांव की एक महिला ने शुक्रवार रात संदिग्ध दशा में घर के भीतर ही दम तोड़ दिया। उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पति नीम-हकीम की लापरवाही से जान जाने की बात कह रहा है। मामले में फिलहाल प्राथमिकी नहीं दर्ज हो सकी है। 

विज्ञापन


महेवाघाट इलाके के हिनौता गांव की शोभा देवी (24) पुत्री फूलचंद्र का विवाह वर्ष 2016 में डू़ंड़ी बाग के विजय से हुआ था। शुक्रवार रात संदिग्ध दशा में घर के भीतर ही शोभा की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही मायके वाले रोते-बिलखते हुए डूंड़ी बाग पहुंच गए। मृतका के पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली शोभा को प्रताड़ित करने लगे थे। इसे लेकर कई दफा पंचायत भी हुई थी। रिश्तेदारों के समझाने का ससुरालीजनों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आरोप है कि शुक्रवार रात दहेजलोभियों ने गला घोटकर शोभा को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पीड़ित पिता की ओर से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, पति का कहना है कि रात को अचानक शोभा उल्टी-दस्त की समस्या से परेशान  थी। स्थानीय एक नीम-हकीम से उपचार कराया गया। उसकी लापरवाही से मौत हो गई। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed