फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman crushed to death by uncontrolled trailer, daughter injured, angry people blocked the road

कौशाम्बी : बेकाबू ट्रेलर से कुचल कर महिला की मौत, बेटी घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Sun, 24 Sep 2023 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 06:02 PM IST
सार

समदा निवासी धर्मराज सरोज झोपड़ी बनाकर रहते हैं। उनकी झोपड़ी ओसा-भरवारी मार्ग पर है। शनिवार रात उनकी पत्नी सेवकी (55) व बेटी सपना (13) घर के बाहर चारपाई डालकर सो रही थी। रात करीब 11 बजे ओसा से भरवारी की तरफ गिट्टी लादकर जा रहा डंपर अनियंत्रित हो गया।

विज्ञापन
Woman crushed to death by uncontrolled trailer, daughter injured, angry people blocked the road
घटना के बाद सड़क पर चक्काजाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सदर कोतवाली के समदा चौराहे के पास शनिवार रात बेकाबू ट्रेलर बिजली के पोल में टक्कर मारने के एक मकान में घुस गया। हादसे में घर के बाहर सो रही महिला व एक मवेशी की मौत हो गई। जबकि, उसकी बेटी घायल हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने ओसा-भरवारी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

विज्ञापन


समदा निवासी धर्मराज सरोज झोपड़ी बनाकर रहते हैं। उनकी झोपड़ी ओसा-भरवारी मार्ग पर है। शनिवार रात उनकी पत्नी सेवकी (55) व बेटी सपना (13) घर के बाहर चारपाई डालकर सो रही थी। रात करीब 11 बजे ओसा से भरवारी की तरफ गिट्टी लादकर जा रहा डंपर अनियंत्रित हो गया। बिजली के पोल में टक्कर मारने के बाद डंपर ने सेवकी व उसकी पास बंधी भैंस को कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में मौके पर ही सेवकी व भैंस की मौत हो गई। जबकि कुछ दूरी पर सो रही बेटी सपना घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चालक इतना नशे में था कि वह गाड़ी से उतर नहीं पा रहा था। लोगों ने उसे पकड़े लिया। घटना मुख्यालय के समीप होने के कारण कोतवाल संतोष शर्मा फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। चालक को हिरासत में लिया। सुबह ग्रामीणों ने ओसा-भरवारी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब तक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती वह रोड से नहीं हटेंगे। इसे लेकर घंटों हंगामा होता रहा। सुबह नौ बजे नगर पालिका मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फौजी पहुंचे व लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

रूट किया गया था डायवर्ट

भरवारी की तरफ से महेवाघाट की ओर जाने वाले वाहनो का रूट डायवर्ट करना पड़ा। इन वाहनों को मंझनपुर के रास्ते गुजारा गया। इसकी वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

पुलिस न पहुंचती तो होती बड़ी घटना

स्थानीय लोगों की मानें तो डंपर चालक नशे में धुत था। लोग इसे हादसे की वजह मानते हुए उसकी जान लेने पर उतारू थे। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए चालक को हिरासत में लिया व अस्पताल में भर्ती कराया। अगर पुलिस समय रहते न पहुंचती तो भीड़ चालक की जान ले लेती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed