{"_id":"648b2c128761bd6d6302ab96","slug":"woman-crushed-to-death-by-bolero-chaos-uproar-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-125-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बोलेरो से कुचलकर महिला की मौत, चक्काजाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बोलेरो से कुचलकर महिला की मौत, चक्काजाम, हंगामा
Thu, 15 Jun 2023 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 15 Jun 2023 08:50 PM IST
विज्ञापन
गरौली गांव में मार्ग हादसे में सुमित्रा देवी की मौत के बाद चक्का जाम करते लोग
-बृहस्पतिवार भोर ओसा-महेवाघाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा
फोटो 2, 3,4
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर।
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के गरौली गांव के पास बेकाबू बोलेरो ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। गाड़ी की नंबर प्लेट में फंसकर महिला काफी दूर पर घिसटती रही। घटना से आक्रोशित लोगों ने ओसा-महेवाघाट मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण मौके पर डीएम को बुलाकर पीड़ित परिवार को मुआवजा व ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने तीन घंटे बाद किसी तरह लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
गरौली गांव निवासी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा की पत्नी सुमित्रा देवी (52) बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे शौच के लिए खेत गई थीं। लौटते समय उन्हें तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। हादसे में सुमित्रा बोलेरो की नंबर प्लेट में फंसकर काफी दूर तक घिसटीं। इससे आक्रोशित लोगों ने ओसा-महेवाघाट मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर लकड़ी व पत्थर रखे गए थे।
मौके पर पहुंचे महेवाघाट इंस्पेक्टर रोशन लाल ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग जाम हटाने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि डीएम मौके पर आएं और पीड़ित परिवार को मुआवजा दें। इसके अलावा रामवन गमन पथ पर पड़ने वाले गरौली गांव में ब्रेकर बनाने की मांग की जा रही थी। पुलिस ने किसी तरह जाम समाप्त करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुमित्रा की साड़ी में फंसकर टूट गई थी नंबर प्लेट
सुमित्रा को टक्कर मारने वाली बोलेरो के नंबर प्लेट में उनकी साड़ी फंस गई थी। इससे कुछ दूरी तक सुमित्रा सड़क पर घिसटीं। नंबर प्लेट टूट जाने के बाद वह सड़क पर गिरीं और वाहन चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला। पुलिस ने प्लेट पर लिखे नंबर को ट्रेस किया तो वह बोलेरो का निकला। इसी के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति गणेश प्रसाद से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
जाम में फंसे रहे मुसाफिर, गर्मी से हुए परेशान
मंझनपुर। मंझनपुर के साईं कॉलोनी निवासी नितिन श्रीवास्तव चित्रकूट में कामतानाथ का दर्शन करने जा रहे थे। जाम में वह फंसे रहे। कुछ देर तक कार का एसी चलाए रखा, लेकिन बाद में उसे बंद कर शीशा खोला गया तब जाकर राहत मिली। सरसवां के ट्रक चालक जाकिर अहम, शमीम अहमद, चित्रकूट के मुन्ना यादव और राहुल पाल भी अपने वाहनों के साथ जाम में फंसे रहे। सात बजे जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने वाहनों को निकलवाने में काफी मशक्कत की।