{"_id":"6566406a0a125c3d300347f5","slug":"woman-caught-with-minor-daughter-on-theft-charges-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-5656-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चोरी के आरोप में नाबालिग बेटी के साथ पकड़ी गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चोरी के आरोप में नाबालिग बेटी के साथ पकड़ी गई महिला
Wed, 29 Nov 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में नाबालिग बेटी के साथ पकड़ी गई महिला
-- सप्ताह भर पहले मंझनपुर कस्बे के नयागर मोहल्ले में की थी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सप्ताह भर पहले कस्बे के नयागर मोहल्ले में हुई चोरी का खुलासा कर दिया। चोरी एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी मां-बेटी को पकड़ कर चोरी के रुपये व गहने भी बरामद किए।
मंझनपुर कस्बे के नयागर मोहल्ला निवासी प्रसाद अग्रहरि के घर से 22 नवंबर की दोपहर दस हजार नकदी के साथ हजारों रुपये कीमती सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए थे। घटना के वक्त घर की महिलाएं दरवाजा खुला छोड़ कर पड़ोस में आई एक मुस्लिम समुदाय की बरात देखने के लिए छत पर चली गई थीं। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कोतवाली पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक महिला व नाबालिग बच्ची ने घटना को अंजाम दिया है। कोतवाल संतोष शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भेलखा मोड़ से आरोपी महिला निशा पाठक पत्नी पंकज पाठक व उसकी नाबालिग बेटी को पकड़ लिया गया। आरोपी महिला की निशानदेही पर चोरी के नौ हजार रुपये व 375 ग्राम सोने-चांदी के गहने भी बरामद किए गए हैं। महिला के खिलाफ जनपद के अलावा चित्रकूट जिले में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। माह भर पहले ही चित्रकूट जिले से वह जमानत पर छूटकर आई थी।