फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman burnt alive when cash-bike demand is not met

नकदी-बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को जिंदा जलाया

Sat, 05 Oct 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt alive when cash-bike demand is not met
बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को जिंदा जलाया
विज्ञापन

छह साल पहले हुई थी शादी, ढाई साल की बच्ची हुई अनाथ
मायके वालों ने पति समेत तीन के खिलाफ दी हत्या की तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बाइक और नकदी की मांग पूरी नहीं होने से खफा ससुरालियों ने एक विवाहिता को जिंदा जला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे प्रयागराज के अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। प्रयागराज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पति, सास और ससुर के खिलाफ बेटी को जिंदा जलाकर मार डालने की तहरीर दी है।

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के डकशरीरा गांव निवासी प्रवीण पांडेय प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। 12 मई 2013 को उसकी शादी चित्रकूट जिले के मछरिहा शिवराम निवासी राम लखन पांडेय की बेटी दयावती (28) के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती को एक बेटी हुई। रामलखन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दयावती को बाइक और नकदी के लिए परेशान करते थे। इसकी जानकारी होने उन लोगों ने ससुराल वालों से बातचीत की थी। इसके बाद भी उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। दो अक्तूबर की शाम छह बजे प्रवीण ने फोन करके बताया कि दयावती ने आग लगा लिया है और वह लोग उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे हैं। रामलखन परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे तो दयावती मृत पड़ी थी। तीन अक्तूबर को प्रयागराज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार को राम लखन ने महेवाघाट कोतवाली में पति प्रवीण कुमार पांडेय, ससुर माधो प्रसाद और सास के खिलाफ विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डालने की तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed