{"_id":"6a4d60984fccc49c4b09bb65","slug":"woman-bitten-by-snake-dies-after-being-given-herbal-concoction-kaushambi-news-c-261-1-kmb1011-144266-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: महिला को सांप ने डसा, जड़ी बूटी पिलाने में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: महिला को सांप ने डसा, जड़ी बूटी पिलाने में चली गई जान
विज्ञापन
सर्पदंश से मृत हुई धारुपुर गांव की सुनीता देवी का फाइल फोटो स्रोत -परिजन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के धारुपुर गांव में सोमवार रात मिर्च की बेहन में भरा बरसात का पानी निकालते समय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। धारुपुर गांव निवासी किसान विजय कुमार यादव उर्फ बिज्जू ने बताया कि उन्होंने अपने घर में छप्पर डालकर हरी मिर्च का बेहन तैयार किया है। सोमवार रात बरसात होने पर उसमें पानी भर गया था। रात नौ बजे के करीब उनकी पत्नी सुनीता देवी (45) टार्च जलाकर उसे निकालने लगीं। इसी दौरान उसके हथेली में जहरीले सांप ने डस लिया।
जानकारी होने पर घर के लोगों ने पहले सुनीता को देशी जड़ी बूटी पिलाया, लेकिन कुछ देर में ही जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां मरीज की हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने मंझनपुर के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निरीक्षक शेर सिंह वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।