फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman beaten and thrown out of house for dowry

दहेज के लिए महिला को पीटकर घर से निकाला

Sun, 27 Oct 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten and thrown out of house for dowry
दहेज के लिए महिला को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में ब्याही थी दोआबा की बेटी, पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रतापगढ़ में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव की रानी देवी पुत्री छोटेलाल ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। पीड़िता की मानें तो पखवाड़े भर पहले दहेजलोभियों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला पुलिस को तहरीर दी। कोखराज पुलिस ने आरोपी पति लालजी, ससुर शीतला प्रसाद, सास सुमन देवी, देवर पिंटू व इनके परिवार के ही हीरालाल आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed