फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   without noc

बिना एनओसी के निकाली जा रही करोड़ों की मिट्टी

Tue, 14 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 14 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
without noc
other
मालगाड़ी के लिए अलग से बनाई जा रही रेल लाइन में करोड़ों रुपये कीमत की मिट्टी की खपत होनी है। लगभग 15 लाख घन मीटर मिट्टी डाली जाएगी। इसकी रायल्टी साढ़े चार करोड़ होती है, लेकिन अब तक 50 लाख रुपये ही जमा हुए हैं। जिन लोगों ने पर्यावरण विभाग से एनओसी नहीं ली है, वह भी मिट्टी का खनन रात-दिन कर रहे हैं। इससे राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है।  इसके बाद भी विभागीय अधिकारी खामोश हैं।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे द्वारा मुगल सराय से कानपुर तक मालगाड़ी के लिए से अलग से रेलवे लाइन बनवाया जा रहा है। यह लाइन जिले की सीमा में लगभग 60 किलोमीटर में बननी है। इस दूरी पर रेलवे ट्रैक बनाने के लिए के लिए ठेकेदारों को लगभग 15 लाख घन मीटर मिट्टी की जरूरत है। इसके लिए ठेकेदारों को साढ़े चार करोड़ रायल्टी खनन विभाग में जमा करनी है। रेलवे के पांच ठेकेदारों को ही पर्यावरण विभाग से एनओसी मिली है। इन ठेकेदारों ने 50 लाख रुपये की रायल्टी विभाग में जमा कर मिट्टी का खनन शुरू करा दिया है। इनकी आड़ में 14 अन्य ठेकेदार भी मिट्टी का खनन करा रहे हैं। इनको अभी तक पर्यावरण विभाग से एनओसी नहीं मिली। एनओसी का आवेदन कर इन लोगों ने मिट्टी खनन का काम शुरू कर दिया है। खनन विभाग को इसकी जानकारी है, इसके बाद भी रात-दिन चल रही जेसीबी को रोकने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि एनओसी मिलते ही रायल्टी वसूल ली जाएगी।
विज्ञापन


प्रति घन मीटर 30 रुपये है रॉयल्टी
जिले के खनन विभाग ने मिट्टी खनन के लिए 30 रुपये प्रति घन मीटर का रेट निर्धारित कर रखा है। यह रकम विभाग मिट्टी का खनन करने वालों से रॉयल्टी के रूप में वसूल करता है। लेकिन पर्यावरण एनओसी बगैर मिट्टी का खनन नहीं कराया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंट भट्ठा मालिक भी कर रहे अवैध खनन
जिले में ईंट भट्ठा मालिकों की संख्या दो सौ के आसपास है। ईंट पथाई में लगने वाली मिट्टी का खनन करने के लिए 90 भट्ठा मालिकों ने पर्यावरण एनओसी का आवेदन किया था। इनमें से 32 भट्ठा मालिकों को पर्यावरण विभाग से एनओसी मिल चुकी है जबकि 58 आज भी लंबित हैं। इसके बाद भी जिले में संचालित एक-एक ईंट भट्ठे में अवैध मिट्टी का खनन कर ईंट पथाई कराई जा रही है। विभागीय जिम्मेदार हैं कि भट्ठा मालिकों द्वारा किए जा रहे अवैध मिट्टी खनन मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।

रेलवे का काम देख रहे पांच ठेकेदारों को पर्यावरण एनओसी जारी है। 14 लोगों ने और आवेदन कर रखा है। एनओसी मिलने के बाद इनसे भी रायल्टी जमा करा ली जाएगी।
राज रंजन कुमार, खनन निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed