{"_id":"5c100d95bdec22418f492a36","slug":"withot-electricity-connection-gave-the-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार, खंभा लगाए बगैर ही दे दिया बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार, खंभा लगाए बगैर ही दे दिया बिजली कनेक्शन
kaushambi
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा उपकेंद्र के छोटेलाल यादव का डेरा व गौतम का डेरा में उपभोक्ताओं को छह माह पहले बिजली कनेक्शन दे दिया गया। उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने के बाद भी तार-खंभा नहीं लगवाया गया। मामले की शिकायत उपभोक्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम से किया है।
गौतम का डेरा मजरा पूरब शरीरा निवासी छोटेलाल पुत्र धरमपाल ने एसडीएम मंझनपुर को बताया कि छह माह पहले उसे सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन दिया गया है। घर के पास तार-खंभा नहीं होने के कारण उसे सिर्फ कनेक्शन की सामग्री मुहैया कराई गई। बिजली पहुंचाने के लिए उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र के जेई से कई बार शिकायत किया पर सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम सतीश चंद्र ने मामले में एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि तत्काल उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली पहुंचाएं। शिकायत करने वालों में छोटेलाल के अलावा चंद्रभान सिंह यादव, राधा देवी, गुड़िया देवी आदि मौजूद रहीं।