{"_id":"5930d6a98f71c36483ee6820c8522b47","slug":"will-tarnish-the-image-of-layoffs-rose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महकमे की छवि धूमिल करना पड़ेगा मंहगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महकमे की छवि धूमिल करना पड़ेगा मंहगा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। समाज में महकमे की छवि धूमिल करने वाले दरोगा-सिपाही को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शिकायत मिलने पर जांच कराकर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। यह हिदायत रविवार को मंझनपुर कोतवाली में आयोजित संवाद दिवस के दौरान एसपी ने दी। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया।
पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर रविवार को आयोजित संवाद दिवस पर पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने मंझनपुर कोतवाली में दरोगा और सिपाहियों के साथ बैठक की। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने सिपाही, दरोगाओं की वर्दी चेक की। हिदायत दी कि सभी पुलिस कर्मचारियों को मानक मुताबिक ड्रेस में रहना अनिवार्य है। इसमें किसी भी तरह की अनदेखी क्षम्य नहीं है। वहीं उन्होंने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पूरी गंभीरता से करने की हिदायत दी।
कहाकि थानों में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। उनकी समस्या सुनकर उनका निस्तारण हो। एफआईआर लिखने में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाए। जनता और पुलिस के बीच बढ़ रही दूरियाें को मिटाने का काम करने की सीख देते हुए पुलिस अधीक्षक ने चेताया कि महकमे की छवि धूमिल करने वाले पुलिस कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पश्चिमशरीरा कोतवाली में संवाद दिवस पर पुलिस महानिदेशक द्वारा इस संदर्भ में जारी प्रपत्र को पढ़कर सुनाया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से डीजीपी के निर्देशों को अमल में लाने का निर्देश दिया।