फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wife who forced husband to commit suicide went to jail

पति को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाली पत्नी गई जेल

Fri, 08 Jul 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wife who forced husband to commit suicide went to jail
दो साल पहले खुदकुशी करने वाले लवकुश की पत्नी रंजीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रंजीता का प्रेमी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। दो साल तक तकनीकी साक्ष्य संकलित करने के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया। इस दौरान तीन थानेदार भी बदले गए, लेकिन किसी ने खुलासे की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा निवासी लवकुश की एक अक्तूबर 2020 को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मामले में लवकुश के पिता मोतीलाल ने लवकुश की पत्नी रंजीता व रामचंद्र के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने की धारा में केस दर्ज कराया। बताया कि रंजीता व रामचंद्र के अवैध संबंध से आजिज आकर लवकुश ने खुदकुशी की। पुलिस ने दो अक्तूबर 2020 को दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा जांच के लिए भेजा गया। इन दो वर्षों में पश्चिमशरीरा कोतवाली में सर्वेश सिंह, संजय व रोशनलाल कोतवाल रहे। लेकिन किसी ने वारदात के खुलासे को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई। नतीजतन थाने के अपराध रजिस्ट्रर में क्राइम नंबर 371 धारा 306 लंबित चल रहा था। इस कारण थानेदारों को अफसरों का फटकार भी पड़ती रही। मौजूदा थानाध्यक्ष भवानी सिंह ने मामले में दिलचस्पी दिखाई। थानाध्यक्ष का कहना है विसरा रिपोर्ट में जहर से मौत की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पिछले दिनों उन्होंने रामचंद्र को हिरासत में लिया। उसने जुर्म कुबूल कर लिया। बताया कि लवकुश की पत्नी से उसकी नजदीकी थी। इसका लवकुश विरोध करता था। रंजीता कुछ दिन रामचंद्र के साथ भी रही। इस पर लवकुश ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रामचंद्र को जेल भेजने के बाद बुधवार को रंजीता को भी गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed