फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wife mixed poison in water to kill husband, he is serious

Kaushambi News: पत्नी ने पति हत्या करने के लिए पानी में दिया जहर, गंभीर

Wed, 27 Aug 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 27 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Wife mixed poison in water to kill husband, he is serious
मेडिकल कॉलेज में भर्ती मुकेश। - फोटो : विद्यालय
करारी क्षेत्र के पवारा गांव में रविवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू कलह से परेशान पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति को पानी में जहर पिलाकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पानी पीते ही पति की तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन तुरंत उसे निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। युवक के पिता ने बहू और उसकी मां पर बेटे की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पवारा निवासी मुकेश के पिता दुखराम ने बताया कि बेटे की शादी वर्ष 2022 में मंझनपुर कोतवाली के भेलखा गांव की प्रभावती से हुई थी। शादी को चार साल पूरे हो चुके हैं। उनका एक तीन वर्षीय बेटा रितेश भी है। बताया पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। घटना वाली रात करीब 10 बजे मुकेश ने पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुखराम का आरोप है कि प्रभावती ने अपनी मां की मदद से पानी में जहर मिलाकर उसे दे दिया। जैसे ही मुकेश ने पानी पीया, उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। उसे उल्टी-दस्त के बेहोशी की शिकायत होने लगी। घबराए परिजनों ने पहले उसे पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मुकेश के पिता दुखराम का कहना है कि इस साजिश में मुकेश की सास की भी भूमिका है। वहीं जहर लेकर आई थी और घटना के समय अपनी बेटी के घर मौजूद भी थीं। इतना ही नहीं, दुखीराम का आरोप है कि उनकी बहू का किसी रिश्तेदार के साथ चक्कर चल रहा है। इस वजह से उसने पति मुकेश को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश की।

फिलहाल मुकेश की पत्नी और सास दोनों फरार बताई जा रही हैं। पीड़ित पिता दुखीराम ने आरोपी बहू और उसकी मां के खिलाफ तहरीर देकर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। घटना के बारे में सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी या तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed