{"_id":"64ba4b12ab7930afce0798f7","slug":"widow-daughter-in-law-alleges-father-in-law-forcibly-wants-to-have-a-relationship-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : विधवा बहू ने लगाया आरोप, ससुर जबरन बनाना चाहता है संबंध, विरोध करने पर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : विधवा बहू ने लगाया आरोप, ससुर जबरन बनाना चाहता है संबंध, विरोध करने पर घर से निकाला
Fri, 21 Jul 2023 02:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Jul 2023 02:38 PM IST
सार
चरवा इलाके के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला के मुताबिक उसके पति की छह महीने पहले मौत हो चुकी है। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। आरोप है कि उसका ससुर जबरन उसे अपने साथ रहने व संबंध बनाने के लिए विवश कर रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव की विधवा महिला के साथ उसका ससुर जबरन संबंध बनाना चाहता है। आरोप है कि विधवा बहू के इन्कार करने पर उसने उसे चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
इलाके के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला के मुताबिक उसके पति की छह महीने पहले मौत हो चुकी है। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। आरोप है कि उसका ससुर जबरन उसे अपने साथ रहने व संबंध बनाने के लिए विवश कर रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आरोपी ससुर ने फिर दबाव बनाया और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे गाली गलौज करते हुए चार छोटे छोटे बच्चों के साथ घर से भगा दिया। पीड़ित महिला ने किसी तरह थाने पहुंचकर आपबीती पुलिस को बताई। शिकायत पाकर पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन