फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wholesale traders worried due to reduction in GST rates

Kaushambi News: जीएसटी की दरों में कमी से थोक कारोबारी चिंता में

Thu, 18 Sep 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 18 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Wholesale traders worried due to reduction in GST rates
केंद्र सरकार ने आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कई खाद्य सामग्रियों पर जीएसटी की दर घटा दी है। पहले 18 प्रतिशत जीएसटी वाले उत्पादों पर अब केवल पांच प्रतिशत कर देना होगा। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। इससे बिस्किट, नमकीन, मैगी समेत रोजमर्रा की खपत वाली वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी।
विज्ञापन

हैं। उनकी सबसे बड़ी चिंता पुराने स्टॉक को लेकर है। 18 प्रतिशत जीएसटी चुकाकर खरीदे गए माल की बिक्री नई दर पर होने से उन्हें घाटा लगने का डर है। कारोबारी मानते हैं कि बाजार में प्रतिस्पर्धा की वजह से उन्हें पुराने स्टॉक पर भी कीमत घटाकर बेचनी पड़ेगी। व्या
विज्ञापन

पार मंडल जिलाध्यक्ष अंशुल केसरवानी ने कहा कि दरों में 13 प्रतिशत की कमी से व्यापारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। केंद्र सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी अनुराग केसरवानी ने कहा कि कारोबारी पहले ही मंदी से जूझ रहे हैं। ऐसे में स्टॉक पर पड़ने वाला सीधा घाटा उन्हें और कमजोर करेगा। व्यापारियों की मांग है कि पुराने स्टॉक पर इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा दी जाए या फिर सरकार अंतर की भरपाई के लिए कोई ठोस कदम उठाए। फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए सस्ती हुई खाद्य सामग्री खुशखबरी की बात है। वहीं कारोबारी अपने नुकसान की भरपाई के रास्ते तलाशने की चिंता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed