{"_id":"6ef22ce38deabcd6de1b2ad9e19f3bcd","slug":"while-bathing-in-the-ganges-embodied-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्नान करते समय गंगा में समाया अधेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान करते समय गंगा में समाया अधेड़
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 12 Jul 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। कड़ा धाम के कालेश्वर घाट पर शनिवार शाम गंगा स्नान करते समय एक अधेड़ गहरे पानी में समा गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अधेड़ को खोजने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक अधेड़ का पता नहीं चल सका था। फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना स्थित महेड़ी गांव का रहने वाला राकेश (45) पुत्र बरफी लाल शुक्रवार को रिश्तेदार के घर कड़ा गांव आया था। बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे वह कड़ा के कालेश्वर घाट पर गंगा स्नान करने गया था। इस दौरान अचानक वह गहरे पानी में डूब गया। हादसे की जानकारी होते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। रिश्तेदारों ने हादसे की जानकारी अधेड़ के घर वालों को दी।
विज्ञापन