फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   When the wife was caught in an objectionable condition, the husband was beaten up

पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो पति की हुई पिटाई

Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
When the wife was caught in an objectionable condition, the husband was beaten up
कोखराज कोतवाली इलाके के एक पूर्व प्रधान के साथ युवक ने पत्नी को रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। इस घटना का पति वीडिया बनाने लगा। इस पर आरोपी के रिश्तेदारों व पुलिस ने उसके बेटे को जमकर पीटा और मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट कर दिया। थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो महिला ने सोमवार को एसपी राधेश्याम से शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव की महिला का कहना है कि उसकी बहू के साथ गांव का पूर्व प्रधान खुलेआम मनमानी किया करता है। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। कुछ दिनों पहले उसके बेटे ने अपनी पत्नी को पूर्व प्रधान के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। उसके बेटे ने इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर पूर्व प्रधान ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके बेटे को जमकर पीटा। इसके बाद उसे मूरतगंज चौकी में लाकर पुलिस ने भी पीटा। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया। इसकी शिकायत कई बार थाना व सीओ के यहां की गई। इसके बाद भी उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला की शिकायत पर एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed