फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   When the demands were not met, the married woman was beaten and thrown out of the house.

Kaushambi News: मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Fri, 29 Sep 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 29 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
When the demands were not met, the married woman was beaten and thrown out of the house.
कड़ा। भरवारी कस्बे की पुरानी बाजार में ब्याही एक युवती को ससुराल वालों ने दहेज में बुलेट (मोटरसाइकिल) और नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर पीटकर घर से निकाल दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली के इस्माइलपुर गांव की रईशा बेगम पत्नी असफाक अहमद ने बताया कि साल भर पहले उसने बेटी साइना परवीन का निकाह पुरानी बाजार भरवारी में मो. हुसैन के साथ किया था। निकाह में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। मायके से दो लाख नकदी के साथ बुलेट लाने की जिद कर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन

महीने भर पहले ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। कड़ाधाम पुलिस ने बुधवार को पीड़िता की मां की शिकायत पर पति मो. हुसैन, सास मोसना बेगम, ननद समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed