{"_id":"676db816dccafe293406ce57","slug":"when-her-lover-refused-to-marry-her-her-girlfriend-jumped-from-the-roof-and-broke-her-leg-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120223-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रेमी ने शादी से किया इन्कार तो छत से कूद गई प्रेमिका, टूटा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रेमी ने शादी से किया इन्कार तो छत से कूद गई प्रेमिका, टूटा पैर
Fri, 27 Dec 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी इलाके के एक गांव में बुधवार रात प्रेमी की वादाखिलाफी से आहत प्रेमिका ने आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रेमी के शादी से इन्कार करने से क्षुब्ध युवती छत से कूद गई। गिरने से उसके बाएं पैर की हड्डी टूट गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
इलाके के एक गांव की महिला के मुताबिक सरायअकिल कोतवाली के हसनपुर मऊहाई निवासी उनकी बड़ी बेटी के चचेरे देवर का उनके घर आना जाना था। आरोप है कि इसी दौरान उसकी 22 वर्षीय बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।
युवती ने परिजनों और पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर वह लगातार उसके साथ रिश्ता बनाता रहा। इधर बीच शादी का दबाव बनाने पर वह मुकर गया। बुधवार रात युवती मोबाइल से बात कर उसे मनाने का प्रयास कर रही थी। प्रेमी के दो टूक इन्कार करने से आहत होकर उसने छत से छलांग लगा दी। गिरने से उसका बायां पैर टूट गया।
विज्ञापन
दाहिने पैर में भी मोच आई है। घर वालों ने इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता की मां ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर शिवचरन राम ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।