फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   When he did not get money for liquor, he beat his wife to death with a cooker.

Kaushambi News: शराब के लिए पैसा नहीं मिला तो पत्नी को कुकर से पीटकर मार डाला

Sun, 12 Nov 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 12 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
When he did not get money for liquor, he beat his wife to death with a cooker.
पइंसा। शराब पीने के लिए पैसा देने से इन्कार करने पर एक युवक ने पत्नी को कुकर से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के कुंड्रावी निवासी पताली को शराब पीने की लत है। यदाकदा पल्लेदारी का काम करता है। पैतृक दस बिस्वा खेत में उसकी पत्नी मीना देवी (35) किसानी कर किसी तरह अपने तीन बच्चों का भरण-पोषण कर रही थी। शराब को लेकर अक्सर पताली का पत्नी से विवाद हुआ करता था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत होकर पताली घर पहुंचा और मीना से और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मीना ने पैसा देने से मना किया तो पताली ने कुकर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार दिया। सिर फटने के कारण वह खून लथपथ होकर तड़पने लगी। पत्नी को तड़पता छोड़ पताली भाग निकला। बच्चों के रोने की आवाज पर पड़ोसी पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर पइंसा रमाशंकर सोरज ने बताया कि आरोपी फरार है। मृतका के भाई ज्ञान सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



हमले में पिचक गया था कुकर

पइंसा। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने वारदात में अंजाम दिए गए कुकर को बरामद किया। हमला इतना तेजी से किया जा रहा था कि कुकर पिचक गया था। कुकर में मीना का खून व सिर का बाल चिपका था। फोरेंसिक टीम ने उसे जांच के लिए सुरक्षित रखा है।







शराब ने तबाह तक दी तीन बच्चों की जिंदगी

पइंसा। कोखराज कोतवाली के हिसामपुर परसखी निवासी ज्ञानसिंह ने बताया कि 12 साल पहले उसने अपनी बहन की शादी कुंड्रावी गांव के पताली के साथ की थी। उनके तीन बच्चे क्रमश: गुलशन (9), राधिका (7) व आर्यन (5) हैं। बहन मीना ही खेती करके परिवार का भरण-पोषण करती थी। पताली उससे अक्सर शराब पीने के लिए पैसा मांगता था और न देने पर मारता-पीटता था। मीना की मौत से अब बच्चों की परवरिश का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed