फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wheat procurement stalled without sacks... payments to many farmers stuck

Kaushambi News: बिन बोरे ठप हुई गेहूं खरीद... कई किसानों का अटका भुगतान

Fri, 22 May 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 22 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement stalled without sacks... payments to many farmers stuck
साधन सहकारी समिति पिपरकुंडी में बाहर पड़ा किसानों का खरीदा गया गेहूं। स्रोत: किसान
जिले के विभिन्न पीसीएफ गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी और अव्यवस्थाओं के चलते खरीद व्यवस्था चरमरा गई है। साथ ही खरीदे गए गेहूं का भुगतान नहीं होने से किसानों की समस्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


जिले में इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य 54,500 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक 20,045.11 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, लेकिन पंजीकृत किसानों की तुलना में खरीद का प्रतिशत काफी कम है।
विज्ञापन

करीब आठ हजार किसानों ने पंजीकरण कराया था, जबकि अब तक केवल 4,028 किसानों से ही खरीद हो सकी है। पिपरकुंडी समेत कई केंद्रों पर भुगतान न मिलने की शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के पास पर्याप्त बोरे उपलब्ध हैं। कुछ एजेंसियों की लापरवाही से समस्या आई है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - सुनील चौबे, खाद्य एवं विपणन अधिकारी


- जिले में गेहूं खरीद और भुगतान की स्थिति

बिंदु आंकड़ा

अब तक कुल गेहूं खरीद 20,045.11 मीट्रिक टन
कुल पंजीकृत किसान लगभग 8,000
जिन किसानों से खरीद हुई 4,028
नेफेड में पंजीकृत किसान 654
नेफेड किसानों का भुगतान लगभग 50%
अन्य समितियों में भुगतान 85%
लंबित भुगतान 15%
खरीद की अंतिम तिथि 15 जून
जुट वाले बोरे मंगाए गए 600 गांठ (करीब 3 लाख बोरे)
प्लास्टिक बोरे उपलब्ध 110 गांठ
प्लास्टिक बोरे आने बाकी 250 गांठ
वर्तमान में उपलब्ध बोरे 232 गांठ
एक गांठ में बोरे 500
|विभाग का दावा 15 जून तक व्यापक खरीद की संभावना

इन किसानों का भुगतान अटका
गेहूं खरीदे जाने के बाद किसान
घनश्याम निवासी चक सैयद अलीपुर, दिलीप निवासी चक सैयद अलीपुर, दिलीप निवासी पिपरकुंडी, नत्थू निवासी गुवारा, रवि कुमार निवासी गुवारा, लवकुश प्रसाद समिति अध्यक्ष एंडहरा, दिलीप कुमार निवासी खोजवापुर, बाबूल सिंह यादव निवासी परऊआ और आकाश यादव निवासी एंडहरा का भुगतान अटका हुआ है।

साधन सहकारी समिति पिपरकुंडी में बाहर पड़ा किसानों का खरीदा गया गेहूं। स्रोत: किसान

साधन सहकारी समिति पिपरकुंडी में बाहर पड़ा किसानों का खरीदा गया गेहूं। स्रोत: किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed