{"_id":"68b5f612cfbb5adacb036172","slug":"went-to-search-for-the-bull-shouted-and-the-thieves-came-kaushambi-news-c-3-1-hld1039-706634-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गए थे बैल को खोजने, शोर मचा चोर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गए थे बैल को खोजने, शोर मचा चोर आए
Tue, 02 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
महेवाघाट। रविवार की रात करीब गुमशुदा बैल की तलाश करते हुए तीन लोग रायपुर गांव के नजदीक एक खेत तक पहुंचे। वह आगे बढ़ते कि पकड़ो-पकड़ो की आवाज आने लगी। छतों से चोर आने का शोर मचने लगा।
इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को भी सूचना दे दी। डायल 112 और थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पता चला कि ग्रामीणों ने किसी भी चोर बदमाश को नहीं देखा। महेवाघाट इंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंह का कहना है कि खोया हुआ बैल की तलाश में तीन लोग रायपुर गांव के एक खेत में पहुंचे थे। इस दौरन गांव के ही एक व्यक्ति ने बदमाश आने की अफवाह फैला दी। अफवाहें फैला कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कानून व्यवस्था का माहौल खराब करके अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
- जनेश्वर पांडेय, सीओ, कौशाम्बी