फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   weather

सर्दी के सितम से सहमे

Tue, 30 Dec 2014 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 30 Dec 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
weather
 द्वाबा में पछुआ सर्द हवाओं के साथ कोहरे का कहर 20 दिनों से जारी है। बर्फीली हवाओं ने जिले में पांच और लोगों की जान ले ली। ठंड से मरने वालों की संख्या 34 पहुंच गई है। मंगलवार न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल गलन लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। हांड़ कांपा देने वाली ठंड से लोग परेशान हैं। मंगलवार को दिन में दोपहर बाद हल्की धूप खिली। इससे दिन का तापमान 11 से 14 डिग्र्री सेल्सियस पहुंच गया। पर शाम होते ही फिर से भीषण ठंड का कहर शुरू हो गया।
विज्ञापन


 गलन भरी ठंड के कारण सोमवार की रात भी सिराथू तहसील के असवां गांव के पूर्व प्रधान देवमूरत उर्फ कल्लू (50), सरायअकिल के कनैली गांव निवासी लाल बिहारी (55), जिल्लापर गांव के इन्दर लाल(25), सरवन वीबी (70) पत्नी सोहराब अहमद निवासी बिलासपुर पिपरी और चायल के कादिलपुर गांव निवासी पंक्षीलाल (60) की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों का कहना है कि रात ठंड की चपेट में आने से ही इनकी सांसें थमी है। बता दें कि 20 दिन के भीतर कौशाम्बी में ठंड लगने से अब तक 34 लोगाें की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed