{"_id":"68697b19b3acc2de4600ede9","slug":"waterlogging-on-roads-traffic-disrupted-due-to-parked-vehicles-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-127579-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़कों पर जलभराव, वाहन खड़े होने से यातायात हो रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़कों पर जलभराव, वाहन खड़े होने से यातायात हो रहा बाधित
Sun, 06 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। हफ्ते भर से लगातार हो रही बारिश से जिला मुख्यालय में सड़क किनारे पटरी पर जलभराव हो गया है। इस कारण वाहन सड़कों पर खड़े होते हैं। इससे दिनभर जाम लगा रहता है। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से जलनिकासी कराने की मांग की है।
मंझनपुर के करारी, सिराथू और स्थानीय कस्बे में बारिश के चलते सड़कों के किनारे जलभराव है। कस्बे के ही रमेश ने बताया कि तीन-चार दिन से शाम और रात में मूसलाधार बारिश होती है। ऐसे में बारिश का पानी सड़क किनारे जमा रहता है। इसके कारण कोई भी ग्राहक आता है तो वह अपना वाहन सड़क पर ही खड़ा कर देता है।
इसी तरह अगर दो-चार गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं, तो वहां जाम लग जाता है इसका मुख्य कारण यह है, कि नगर पालिका के जिम्मेदारों ने बरसात के पहले जलनिकासी की काई व्यवस्था नहीं की। इसी तरह स्थानीय बाजार निवासी शिवलोचन ने बताया कि धाता रोड के समीप तिराहे पर जरा भी बारिश हुई तो जलभराव हो जाता है। इसके कारण लोगों का आवागमन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
सिराथू रोड पर ठेलिया दुकानदार ने बताया कि सड़क पर ही चालक अपना ऑटो और ई-रिक्शा खड़ा कर देते हैं। इसके कारण जाम लग जाता है। उन्होंने बताया कि यहां पर ट्रैफिक पुलिस भी इनपर अंकुश लगाने में नाकाम है। इसी तरह सुशील ने बताया कि जलनिकासी को लेकर कई बार नगर पालिका के जिम्मेदारों से शिकायत की गई लेकिन, अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।
सड़क किनारे जलभराव की जानकारी मिली है। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। टैंकर के माध्यम से सड़क किनारे जमे हुए पानी को निकलवाया जाएगा। अगर कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र कुमार सरोज उर्फ फौजी, अध्यक्ष