फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Water was not available when needed, now 100 bighas of wheat crop is submerged

Kaushambi News: जरूरत के वक्त पानी मिला नहीं, अब 100 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

Wed, 31 Dec 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 31 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Water was not available when needed, now 100 bighas of wheat crop is submerged
बथुई गांव में नहर ओवरफ्लो से पानी में डूबी गेंहू की फसल, फोटो स्रोत किसान।
बीते दिनों छोड़ा गया पानी रामगंगा कमांड नहर तक पहुंच गया है। इस कारण करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने कहा कि जब जरूरत थी, तब पानी मिला नहीं। अब पूरा खेत पानी से भर गया है। उन्होंने पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न करने के लिए सिंचाई विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि विभाग ने कहा कि उनका काम केवल नहर की सफाई करना है।
विज्ञापन

खेतों में सिंचाई के लिए किसान काफी समय से पानी की मांग कर रहे थे। पलेवा के दौरान उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिला। अब जब पानी आया तो वह किसानों की परेशानी का कारण बन गया। करीब चार दिन पहले नहर का पानी रामगंगा कमांड की टेल चायल के बथुई गांव तक पहुंच गया। यहां टेल के बाद पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। ऐसे में पानी उनके खेतों में भर गया।
विज्ञापन

इस दौरान किसान दीनानाथ तिवारी, सरस्वती शरण तिवारी, कामता प्रसाद, रमाशंकर पांडेय, मदन मोहन पांडेय, उमाशंकर सरोज, रामआसरे, सुरेश कुमार तिवारी और रामबदल आदि ने बताया कि उनके खेतों में पानी भर गया। उनका आरोप है कि टेल के आगे किसी प्रकार की नाली या नाले का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे करीब 100 बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने लगी है। गेहूं की फसल अभी छोटी है, जिससे वह खराब हो सकती है। किसानों ने सिंचाई विभाग से सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

नहर में पानी जरूरत के समय नहीं आया। अब किसी तरह फसल तैयार की तो खेतों में पानी भर गया। इससे फसल खराब हो जाएगी। - दीनानाथ तिवारी, किसान
जब भी पानी की मांग की गई, सिंचाई विभाग ने लापरवाही की। अब टेल तक पानी पहुंचा है, लेकिन निकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे फसल डूब गई। - जगत नारायण, किसान

विभाग का काम नहर की सफाई तक सीमित है। टेल का निर्माण नहर बनते समय किया गया था। इसके बाद नियमित देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है। किसानों की ओर से इसे समतल कर देने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। फिलहाल पानी बंद करा दिया गया है। - सुमित सिंह, नोडल व सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग

बथुई गांव में नहर ओवरफ्लो से पानी में डूबी गेंहू की फसल, फोटो स्रोत किसान।

बथुई गांव में नहर ओवरफ्लो से पानी में डूबी गेंहू की फसल, फोटो स्रोत किसान।

बथुई गांव में नहर ओवरफ्लो से पानी में डूबी गेंहू की फसल, फोटो स्रोत किसान।

बथुई गांव में नहर ओवरफ्लो से पानी में डूबी गेंहू की फसल, फोटो स्रोत किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed