फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Water supply disrupted due to damaged pipeline

Kaushambi News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति ठप

Tue, 31 Mar 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted due to damaged pipeline
जलापूर्ति ठप होने से प्रदर्शन करते सरैया डीहा मोहल्ले के लोग। संवाद,
नगर पंचायत के सरैया डीह मोहल्ला में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इसके चलते मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज कस्बेवासियों ने सोमवार को तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया और जलापूर्ति बहाल कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सरैया डीह मोहल्ला निवासी रामबचन, दिलीप, धर्मा देवी ने बताया कि एक वर्ष पहले नई पानी की टंकी बनने के बाद हर घर जल योजना के तहत नई पाइपलाइन बिछाई जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खुदाई में पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पूरे मोहल्ले में पानी की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम से पाइपलाइन को दुरुस्त कराकर जलापूर्ति सुचारु कराने की मांग की। एसडीएम अरुण कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर भैया लाल, गीता देवी, धर्मा देवी, शांति देवी, सुमन, तारावती, राधा देवी, जुगनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed