फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Water shortage in the district court, negligence in the construction of water coolers

Kaushambi News: जिला कचहरी में पानी की किल्लत, वाटर कूलर निर्माण में लापरवाही

Tue, 17 Mar 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Water shortage in the district court, negligence in the construction of water coolers
जिला कचहरी के लाइब्रेरी हॉल के सामने निर्माणाधीन वाटर कूलर।  संवाद
जिला कचहरी में पानी की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका की ओर से सात लाख रुपये की लागत से वाटर कूलर लगाने की योजना थी, लेकिन दस महीने बाद भी यह कार्य अधूरा पड़ा है। ऐसे में अधिवक्ता व वादकारियों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने कचहरी परिसर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर लगाने का कार्य शुरू कराया था। उम्मीद थी कि गर्मी से पहले यह व्यवस्था पूरी हो जाएगी, लेकिन निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। इसके चलते कचहरी आने वाले लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि कचहरी में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होना जरूरी है। गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: जिला कचहरी में रोज बड़ी संख्या में वादकारी और अधिवक्ता आते हैं। गर्मी के मौसम में पेयजल की व्यवस्था न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका को जल्द वाटर कूलर का निर्माण कार्य पूरा कर इसे चालू कराना चाहिए। - अंकित त्रिपाठी, उपाध्यक्ष
:: करीब दस महीने पहले वाटर कूलर लगाने का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की समस्या और गंभीर हो गई है। जल्द व्यवस्था न होने पर लोगों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। --- शशि प्रताप त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष

:: जिला कचहरी में वाटर कूलर का निर्माण कार्य सुस्त होने पर पालिकाध्यक्ष से बात की गई है। इस दौरान जानकारी मिली की मशीन आ गई जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। - दिलीप कुमार पांडेय, अध्यक्ष बार एसोसिएशन।

जिला कचहरी के लाइब्रेरी हॉल के सामने निर्माणाधीन वाटर कूलर।  संवाद

जिला कचहरी के लाइब्रेरी हॉल के सामने निर्माणाधीन वाटर कूलर।  संवाद

जिला कचहरी के लाइब्रेरी हॉल के सामने निर्माणाधीन वाटर कूलर।  संवाद

जिला कचहरी के लाइब्रेरी हॉल के सामने निर्माणाधीन वाटर कूलर।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed