फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   water problems

बूंद-बूंद पानी को भटक रहे ग्रामीण

Thu, 12 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 12 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
 सिराथू तहसील के दर्जनों गांव के लोग जाडे़ में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पहाड़पुर गांव में पेयजल के लिए बनी पानी टंकी का पांच दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। गांव के लोग नजदीकी निजी नलकूपों और हैंडपंपों से पानी लाने को मजबूर है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी जल निगम के अफसर मूकदर्शक बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन


     सिराथू तहसील क्षेत्र के कमासिन, कमालपुर, खोचकीमई, फतेहाबाद, केशारी, फरीदागंज, हब्बूनगर, सिपाह आदि एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को पेयजल मुहैया कराए जाने के लिए पहाड़पुर गांव में पानी टंकी बनवाई गई है। पांच दिन पहले अचानक ट्रांसफार्मर फुंकने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। गांव के रहने वाले उमेश कुमार, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, कमलेश कुमार, राम आसरे, रामकिशोर आदि लोगों ने बताया कि पानी टंकी का ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत दूसरे दिन ही जल निगम और बिजली विभाग के अफसरों से की गई।
विज्ञापन


इसके बाद भी ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए अफसरों द्वारा कोई पहल नहीं की गई। इससे गांव के लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण आसपास के निजी नलकूपों और हैंडपंपों से लाइन लगाकर पानी भरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि उनकी समस्या का समाधान समय रहते नहीं किया गया तो वह प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी जल निगम की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed