फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   water problem in muratganj

मूरतगंज सहित दर्जनभर गांवों में पानी के लिए हाहाकार

Wed, 06 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
 मूरतगंज ब्लॉक के आलमचंद गांव में बनी टंकी की मोटर फुंकने से दर्जनभर गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। जलापूर्ति ठप होने और गांवों में लगे ज्यादातर हैंडपंपों के खराब होने से लोगों को पानी के लिए इस भीषण गर्मी में भटकना पड़ रहा है। गांववाले खेतों में सिंचाई के लिए लगे निजी नलकूपों से पानी भरकर ढोने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी पंपहाउस की मोटर ठीक नहीं कराई जा रही है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज इलाके में बरसों से बनी पानी की समस्या को दूर करने के लिए करीब 10 साल पहले आलमचंद गांव में बोरिंग कराकर पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। इस टंकी से मूरतगंज के साथ ही हर्रायपुर, आदमपुर नादिरअली, नसीरपुर, नरवरपट्टी, बसेढ़ी, शोभना, परऊ मियां का पुरवा, छीतापुर आदि दर्जनभर गांवों में पाइप लाइन बिछाकर जलापूर्ति की जाती है। हर्रायपुर गांव के रहने वाले रमेश तिवारी, नरेश यादव, मनोज कुमार, ध्यान सिंह, दीपू, रोशन लाल, शोभना गांव निवासी आवेश अहमद, सूरज पाल आदि ने बताया कि महीनेभर पहले पानी टंकी की मोटर जल गई थी। तभी से जलापूर्ति ठप है। वहीं गांवों में लगे आधे से ज्यादा हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। इससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव के लोग खेतों में सिंचाई के लिए लगे निजी नलकूपों से पानी भरकर ले आने को मजबूर हैं। पानी के लिए परेशान गांववालों ने बुधवार को चायल तहसील पहुंचकर तहसील दिवस में इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। मामले में जल निगम के अवर अभियंता ने बताया कि पंप आपरेटर की लापरवाही से दिक्कत आई हैं। भरोसा दिलाया कि दो दिन के भीतर मोटर दुरूस्त कराकर पेयजल की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed