फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   water problem crises villege

फतेहपुर शहाबपुर गांव में पानी के लिए हाहाकार

Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
water problem crises villege
other
गर्मी आते ही कौशांबी के गांवों में पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। गांवों में लगे हैंडपंप एक-एक करके पानी उगलना बंद कर रहे है। माहभर के भीतर चायल के फतेहपुर शहाबपुर गांव में लगे 18 में से 10 हैंडपंप खराब हो चुके है। इससे गांववालों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। खेतों में लगे नलकूपों से पानी भरकर लाने की मुश्किलें झेलने को लोग मजबूर है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी हैंडपंपों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। जिसे लेकर गांव के बाशिंदों में जबरदस्त आक्रोश है।  
विज्ञापन


अंधाधुंध पानी के दोहन से कौशांबी में लगातार जलस्तर नीचे जा रहा है। इसके कारण गर्मी आते ही पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। चायल ब्लॉक के फतेहपुर शहाबपुर गांव में अप्रैल महीने से एक-एक करके हैंडपंपों से पानी निकलना बंद होने लगा है। महीनेभर के भीतर 18 में से 10 हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया है। तीन हजार की आबादी में महज 8 हैंडपंप ही पानी दे रहे है। हैंडपंपों से पानी नहीं निकलने के कारण इन गांवों के कई परिवारों को समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रमेश पाल, राम प्रताप, बेनी, मक्खन, कल्लू आदि ने बताया कि हैंडपंपों से पानी नहीं निकलने के कारण उन्हें खेत में लगे नलकूपों से सुबह-शाम पानी भरकर ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बीडीओ, जलनिगम के एक्सईएन से शिकायत भी की गई। इसके बाद भी हैंडपंपों का रिबोर नहीं कराया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed