{"_id":"5727a2324f1c1b63705cdc1f","slug":"water-problem-and-destroy-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए मचा हाहाकार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी शुरू होते ही कौशांबी के गांवों में पानी की समस्या गहराने लगती है। गांवों में लगे एक-एक करके हैंडपंपों से पानी निकलना बंद होता जा रहा है। माहभर के भीतर नेवादा ब्लॉक के लोही-घूरी गांव के 15 हैंडपंप खराब हो चुके हैं। इससे गांववालों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। खेतों में लगे नलकूपों से पानी भरकर लाने की मुश्किलें झेलने को लोग मजबूर है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी हैंडपंपों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। सोमवार को गांव वालों ने एसडीएम से शिकायत की है।
अंधाधुंध पानी के दोहन से कौशांबी में लगातार जलस्तर नीचे जा रहा है। इसके कारण अप्रैल-मई में ही पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। नेवादा ब्लॉक के लोही-घूरी गांव में पेयजल के लिए 24 हैंडपंप लगाए गए है। अप्रैल महीने से एक-एक करके 10 हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया। वहीं पांच हैंडपंप साल भर से रिबोर के लिए पड़े है। ग्राम प्रधान रावेंद्र कुमार, हुबलाल, मेवालाल, रमेश कुमार, मुन्ना लाल का कहना है कि हैंडपंपों से पानी नहीं निकलने के कारण उन्हें खेत में लगे नलकूपों से सुबह-शाम पानी भरकर ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बीडीओ, जलनिगम के एक्सईएन से शिकायत भी की गई। इसके बाद भी हैंडपंपों को रिबोर नहीं कराया जा रहा है। सोमवार को ग्राम प्रधान के साथ तहसील पहुंचे गांव के लोगों ने एसडीएम चायल से शिकायत करते हुए खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराए जाने की मांग की है।
दोआबा में एक तरफ जहां गांव-गांव पानी का हाहाकार मचा हुआ है। वहीं मूरतगंज ब्लॉक के दर्जनों गांव में जल दोहन किया जा रहा है। क्षेत्र के आलमचंद्र, हर्रायपुर, नसीरपुर, परऊमियां का पुरवा, छीतापुर आदि गांवों में बिजली आते ही लोगों के घरों में लगे समर्सिबल चालू कर दिए जाते है। इसके बाद जब तक बिजली की आपूर्ति रहती है पानी का दोहन जारी रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन
नगर पंचायत चायल में सोमवार को पानी बचाओ जागरूकता रैली निकाली गई। नगर अध्यक्ष की अगुवाई में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया गया। चेयरमैन रुक्मिणी देवी ने कहा कि पानी ही जिंदगानी है। इसे बचाने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। लोग नलों से पानी भरने के बाद टोटी खुली छोड़ देते है। ऐसा करने वालों को अब पहचान कराकर उन पर जुर्माना किया जाएगा। इस मौके पर रामकरन, शाहिद हुसैन, सुरेश कुमार, मोहम्मद हाशिम, आर के साहू, ओम प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।