{"_id":"5d5461f88ebc3e6cef2b30ea","slug":"water-crisis-can-be-overcome-by-awareness-kaushambi-news-ald252215258","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता से दूर हो सकता है जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता से दूर हो सकता है जल संकट
विज्ञापन
जागरूकता से दूर हो सकता है जल संकट
शहीद कैप्टन विजय सिंह स्मारक पीजी कॉलेज में हुई गोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शहीद कैप्टन विजय सिंह स्मारक पीजी कॉलेज कोइलहा में जल शक्ति अभियान को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में जल संकट के प्रति आगाह किया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता से भविष्य में होने वाले जल संकट को दूर किया जा सकता है।
भारत सरकार के विशेष सचिव विकल्प भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह से भूगर्भ जल का दोहन हो रहा है, वह आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है। जल संचयन के लिए सभी को आगे आना चाहिए। वाटर रिचार्ज के लिए सोकपिट बनवाया जाए। बहुमंजिला इमारतों में वाटर रिचार्ज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अगर अभी से लोग पानी की बर्बादी के प्रति सचेत नहीं हुए तो आने वाले दिनों में गंभीर परिणाम सामने होंगे। कॉलेज की प्रबंधक सुनीता देवी ने मुख्य अतिथि के जरिए सोकपिट की नींव रखवाई। बच्चों को संकल्प दिलाया गया कि वह भी जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सुनीता देवी पटेल ने आए हुए लोगों के प्रति आभार जताया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ, विद्यार्थी और तमाम लोग मौजूद रहे।