{"_id":"6849d56c7b3c55791405917c","slug":"water-coolers-spewing-hot-water-passersby-wandering-to-irrigate-their-throats-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-126626-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गर्म पानी उगल रहे वाटर कूलर, गला सींचने के लिए भटक रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गर्म पानी उगल रहे वाटर कूलर, गला सींचने के लिए भटक रहे राहगीर
Thu, 12 Jun 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। स्थानीय कस्बे में करीब आधा दर्जन वार्डों में लगे वाटर कूलर खराब हैं। कुछ जगहों के वाटर कूलर गायब हो गए हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्यास बुझाने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी कुछ असर नहीं हुआ।
मंझनपुर के प्रमुख चौराहे, सिराथू और करारी रोड में लगे वाटर कूलर से गर्म पानी निकलता है। वहीं, जिला पंचायत गेट पर लगे वाटर कूलर में ताला बंद है। टोंटी से पानी ही नहीं मिल रहा है। यहां दिनभर में हजारों लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में राहगीरों को बोतल बंद पानी खरीदकर पीना पड़ता है।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यहां नगर पालिका के अधिकारी आते रहते हैं। कई बार उनसे इन वाटर कूलरों को दुरुस्त कराने की मांग की गई। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। इरफान ने बताया कि कर्बला गेट पर लगे वाटर कूलर की मोटर पिछले साल से खराब है। इस वजह से गर्म पानी निकलता है।
विज्ञापन
यहां शुक्रवार और सोमवार को सब्जी की बाजार भी लगती है। ऐसे में किसानों और खरीदारों को गला तर करने के लिए भटकना पड़ता है। तहसील के पीछे स्थित कब्रिस्तान के पास, गांधी नगर में दुर्गा मंदिर तिराहे के पास, नेता नगर में पीपल के नीचे, मंसूर नगर तालाब के सामने और गांधी पार्क समेत कई जगहों पर लगे वाटर कूलर तो गायब हो गए हैं।
- मंझनपुर कस्बे में अलग-अलग जगहों पर 15 वाटर कूलर लगने हैं। जिनका टेंडर हो चुका है, काम भी शुरू करा दिया गया है। प्रयास है कि जल्द से जल्द वाटर कूलर लग जाएं। ताकि, लोगों को पीने के लिए ठंडा मिल सके। - वीरेंद्र सरोज उर्फ फौजी, अध्यक्ष, नगर पालिका- मंझनपुर