फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wake women against domestic violence

घरेलू हिंसा के खिलाफ जागें महिलाएं

Thu, 11 Dec 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Thu, 11 Dec 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Wake women against domestic violence
मंझनपुर। घरेलू हिंसा के खिलाफ बुधवार को महिला समाख्या की ओर से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान जहां गोष्ठी करके महिला शिक्षा पर जोर दिया गया। वहीं उनसे अपने खिलाफ होने वाले किसी भी जुल्म के खिलाफ चुप्पी तोड़ने की सीख दी गई। रैली निकालकर भी संस्था की ओर से महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


महिला समाख्या चित्रकूट की ओर से महिला संरक्षण अभियान के तहत बुधवार ओसा (मंझनपुर) में घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष चंद्रकांता ने महिलाओं को शिक्षित बनने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कहाकि पढ़ी-लिखी होने पर महिलाएं जहां अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। वहीं उन्हें अपने अधिकारों की भी जानकारी होगी। उन्होंने औरतों से दहेज उत्पीड़न समेत किसी भी तरह की घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। कहा कि चुप रहने पर महिलाओं को ज्यादा जुल्म सहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्मान से जीने का पूरा हक है। उन्हें यह अधिकार संविधान की ओर से हासिल है। ऐसे किसी भी तरह की ज्यादती सहना अपने अधिकार का हनन है। जागरूकता के लिए जहां संस्था से जुड़ी कार्यकत्रियों ने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। वहीं रैली भी निकाली गई।


इसमें शामिल संस्था की महिलाओं ने गांवों में घूमकर महिलाओं को शिक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनने की सीख दी। इस मौके पर सुशीला देवी, सुमन देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, मिथिलेश कुमारी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed