फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   vrime in hisambad village

उधार सिगरेट न देने पर दुकानदार को मारी गोली

Tue, 13 Feb 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 13 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हिसामबाद गांव में रविवार शाम सिगरेट उधार नहीं देने पर दबंगों ने दुकानदार को गोली मार दी। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। बाएं हाथ की हथेली में गोली लगने से घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी तहरीर पर पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


हिसामबाद निवासी सिब्बू पुत्र संतोष अग्रहरि ने गांव में ही पान की दुकान खोल रखी है। बताया जाता है कि रविवार शाम उसकी दुकान पर पड़ोसी संदीप पुत्र शंकर दयाल, दिलसुख पुत्र चंद्रप्रकाश व गोरेलाल सिगरेट लेने गए। इन लोगों ने उधार सिगरेट मांगी। नहीं देने पर दुकानदार से बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि संदीप ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली दुकानदार के बाएं हाथ की हथेली में लगी। इससे दुकानदार खून से लथपथ होकर गिर गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में कौशाम्बी एसओ रामआसरे सरोज का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed